Uncategorized
गुवा सेल में मजदूरों के शोषण का आरोप, बड़े आंदोलन की चेतावनी
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, स्थानीयों को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग
रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।
गुवा सेल में मजदूरों के शोषण का आरोप, बड़े आंदोलन की चेतावनी
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, स्थानीयों को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग
गुवा संवाददाता। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने रविवार देर शाम गुवा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर स्थानीय मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा की।

module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 33;
बैठक में कोड़ा ने गुवा सेल के अधीन कार्यरत ठेकेदारों पर मजदूरों के शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सेल खदान क्षेत्र में काम करने वाले ठेका मजदूरों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से भी कम भुगतान किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। मजदूरों को मिलने वाली जरूरी सुविधाओं से भी वंचित किया जा रहा है।

module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 31;
ऐसे में कार्यस्थल पर दुर्घटना होने पर मजदूरों को उचित लाभ नहीं मिल पाता है। उन्होंने मजदूरों को नियमानुसार मेडिकल समेत सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय युवाओं और मजदूरों को रोजगार देने के बजाय बाहर से श्रमिकों को बुलाया जा रहा है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सेल प्रबंधन द्वारा ठेकेदारों के माध्यम से निकाली जाने वाली बहाली में भी अनियमितता की शिकायतें हैं और नौकरी के नाम पर पैसे लिए जाने की बात सामने आ रही है। स्थानीय मजदूरों के लिए इतनी बड़ी रकम जुटाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि गुवा सेल में एमडीओ व्यवस्था लागू होने के बाद स्थानीय लोगों के रोजगार के अवसर प्रभावित हुए हैं। ठेकेदारों के माध्यम से होने वाली बहाली में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कोड़ा ने चेतावनी दी कि यदि स्थानीय मजदूरों को रोजगार और उनका अधिकार नहीं मिला तो व्यापक जन आंदोलन की रणनीति तैयार कर आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में भाजपा सारंडा मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र महाकुड़, उपाध्यक्ष जय किशन गुप्ता, पूर्वी मंडल अध्यक्ष कैलाश दास, गोपाल नाथ, कानु पूर्ति, पीयूष साव, प्रशांत गुप्ता, दीपक गोस्वामी, अजय दास, प्रेम गोच्छाईत, उदय सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।




