Uncategorized
बड़ाजामदा में 21वें विशाल माता जागरण में रातभर झूमे श्रद्धालु
संजय कुमार सारदा व मोनू साह के आयोजन में भक्ति गीतों और राधा-कृष्ण व हनुमान की झांकियों ने बांधा समां
रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।
बड़ाजामदा में 21वें विशाल माता जागरण में रातभर झूमे श्रद्धालु
संजय कुमार सारदा व मोनू साह के आयोजन में भक्ति गीतों और राधा-कृष्ण व हनुमान की झांकियों ने बांधा समां
गुवा संवाददाता। दुर्गापूजा के शुभ अवसर पर बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से गुरुवार देर शाम माता का 21वां विशाल जागरण आयोजित किया गया। उद्योगपति सह समाजसेवी संजय कुमार सारदा और मोनू साह के आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

भक्ति गीतों, मनमोहक झांकियों और जय माता दी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। लौहांचल में आयोजित इस विशेष जागरण में श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कोलकाता एवं अन्य शहरों से आए विद्वान पंडितों ने मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना और आरती के साथ किया।

इस दौरान उद्योगपति संजय कुमार सारदा अपने परिवार के सदस्यों तथा पूजा कमेटी के पदाधिकारियों के साथ उपस्थित रहे। इसके बाद जमशेदपुर और अन्य शहरों से आए कलाकारों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

एन. कृष्णमूर्ति एवं उनकी पार्टी ने भजनों की अमृतवर्षा कर भक्तिमय माहौल बना दिया। वहीं, सूरज और प्रिया झांकी टीम ने भगवान हनुमान के स्वरूप में आकर्षक प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।

राधा-कृष्ण की मनमोहक नृत्य झांकी ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। देवी-देवताओं के विभिन्न स्वरूपों में कलाकारों की प्रस्तुतियों पर महिला, युवतियां और पुरुष देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम स्थल पर रातभर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भंडारे की व्यवस्था की गई थी।
आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर कमेटी के संरक्षक एवं समाजसेवी संजय कुमार सारदा, अध्यक्ष राजेश सिंह, उपाध्यक्ष संतोष प्रसाद (डेबरा), रमेश पांडेय, अशोक सिन्हा, महेश सिंह, विवेक पाहुजा, पुलक भट्टाचार्य, अमित शर्मा, सौरव बोस, कौशल सिन्हा, रोहन दत्ता, मोनू साह, बबलू चौधरी, प्रेम शंकर यादव, अभिषेक सिन्हा, राज गुप्ता, हिमांशु गुलेरिया (बंबी सिंह), अंकित पोद्दार सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।



