Uncategorized

वीर शहीद देवेंद्र मांझी को श्रद्धांजलि देने जगन्नाथपुर से रवाना हुए झामुमो कार्यकर्ता

मंजीत कोड़ा बोले—वीर शहीद देवेंद्र मांझी का संघर्ष और बलिदान झारखंडवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

वीर शहीद देवेंद्र मांझी को श्रद्धांजलि देने जगन्नाथपुर से रवाना हुए झामुमो कार्यकर्ता
मंजीत कोड़ा बोले—वीर शहीद देवेंद्र मांझी का संघर्ष और बलिदान झारखंडवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
जगन्नाथपुर। जल, जंगल और जमीन की लड़ाई के अग्रणी जननेता एवं झारखंड आंदोलनकारी वीर शहीद देवेंद्र मांझी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बुधवार को जगन्नाथपुर से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ता रवाना हुए। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं में वीर शहीद के प्रति गहरी श्रद्धा और सम्मान देखने को मिला। कार्यक्रम के लिए रवाना हुए कार्यकर्ताओं का नेतृत्व झामुमो जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र तिरिया ने किया।
इस अवसर पर झामुमो नेता मंजीत कोड़ा ने कहा कि वीर शहीद देवेंद्र मांझी का जीवन संघर्ष, साहस और जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन आदिवासियों, मूलवासियों और शोषित-वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया। उनका बलिदान झारखंड के इतिहास में हमेशा अमर रहेगा।
मंजीत कोड़ा ने कहा कि शहीद देवेंद्र मांझी के विचारों और संघर्षों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आज जरूरत है कि उनके बताए रास्ते पर चलते हुए जल, जंगल और जमीन की रक्षा की जाए तथा आदिवासी-मूलवासी समाज के संवैधानिक और पारंपरिक अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष किया जाए। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का इतिहास संघर्ष और बलिदान से जुड़ा है, इसलिए पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वीर शहीदों के सपनों के झारखंड के निर्माण के लिए निरंतर काम करें।
इस मौके पर झामुमो नेता मंजीत कोड़ा, मनोज लागुरी, मार्शल लागुरी, जगबंधु गोप, राजू प्रसाद, बीरेंद्र बालमुचू, मनोज बोबोंगा, मनोज तुबिड, महावीर नायक और सरिक रजा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!