Uncategorized

7 अक्टूबर को चाईबासा में कांग्रेस निकालेगी ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च

मताधिकार और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा को लेकर सभी प्रखंडों में होंगी तैयारी बैठकें : सोनाराम सिंकु

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।
7 अक्टूबर को चाईबासा में कांग्रेस निकालेगी ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च

मताधिकार और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा को लेकर सभी प्रखंडों में होंगी तैयारी बैठकें : सोनाराम सिंकु
चाईबासा। संवैधानिक मूल्यों की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती और नागरिकों के मताधिकार को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से 7 अक्टूबर को चाईबासा में जिला स्तरीय ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च निकाला जाएगा। मार्च को सफल बनाने के लिए सोमवार को चाईबासा स्थित कांग्रेस भवन में रणनीति बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु ने की। बैठक में पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों व विभागों के अध्यक्ष, चेयरमैन, प्रखंड एवं मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्य मार्च से पहले जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्षों के नेतृत्व में विशेष तैयारी बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी जाएगी और गांव-गांव तक जन-जागरूकता अभियान चलाने की रणनीति तैयार की जाएगी। जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि मताधिकार लोकतंत्र की रीढ़ है। वोट देने का अधिकार केवल सरकार चुनने का माध्यम नहीं, बल्कि लोकतंत्र में नागरिक की सबसे बड़ी ताकत है। मतदाता सूची में पारदर्शिता और संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा के लिए लोगों का जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च केवल राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि संवैधानिक अधिकारों की रक्षा को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान है। मार्च में अधिक से अधिक आम नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठन के सभी स्तरों पर पदाधिकारियों को क्षेत्रवार जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पार्टी ने कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी हैं। बैठक में प्रदेश महासचिव व जिला प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर, प्रदेश सचिव व विधानसभा प्रभारी मायाधर बेहरा, चंद्रशेखर दास, राम सिंह सावैयां, रईस रिजवी छब्बन, संयुक्त सचिव नितिमा बारी, जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, कामगार कांग्रेस अध्यक्ष हसलुद्दीन खान, शिक्षा विभाग चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान, जिला परिषद सदस्य जय प्रकाश महतो, पूर्व प्रदेश सचिव अशरफुल होदा, लियोनर्ड बोदरा समेत प्रखंड एवं मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!