Uncategorized

महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा-अर्चना, दुर्गा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रामनगर दुर्गा मंडप में महिलाओं ने की पुष्पांजलि अर्पित, सुरक्षा को लेकर सभी पंडालों में सीसीटीवी और पुलिस बल तैनात

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा-अर्चना, दुर्गा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
रामनगर दुर्गा मंडप में महिलाओं ने की पुष्पांजलि अर्पित, सुरक्षा को लेकर सभी पंडालों में सीसीटीवी और पुलिस बल तैनात
गुवा संवाददाता। गुवा के रामनगर स्थित दुर्गा मंडप में नवरात्रि के आठवें दिन शनिवार को मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने मां दुर्गा की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। महाअष्टमी के अवसर पर मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने मां के चरणों में पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि दी।रामनगर दुर्गा मंडप में पूजा करा रहे पंडित मलय पाणिग्राही ने बताया कि नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि मां महागौरी की आराधना करने से भक्तों को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

वहीं, दुर्गा पूजा मंदिर कमेटी की ओर से महाअष्टमी और महानवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच महाभोग प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर पूजा कमेटी की ओर से आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

दूसरी ओर, दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गुवा के सभी दुर्गा पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे और अग्निशमन उपकरण लगाए गए हैं। गुवा प्रशासन की ओर से सभी पूजा पंडालों में पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि पूजा के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के साथ शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!