Uncategorized

आईटीआई जगन्नाथपुर में दीक्षांत समारोह, नवनिर्मित वेल्डर लैब का उद्घाटन

टाटा स्टील के अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं को तकनीकी कौशल, अनुशासन और मेहनत का महत्व बताया

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।
आईटीआई जगन्नाथपुर में दीक्षांत समारोह, नवनिर्मित वेल्डर लैब का उद्घाटन
टाटा स्टील के अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं को तकनीकी कौशल, अनुशासन और मेहनत का महत्व बताया
जगन्नाथपुर। आईटीआई जगन्नाथपुर में नए प्रशिक्षण सत्र 2026–28 के इंडक्शन कार्यक्रम के समापन अवसर पर दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान टाटा स्टील के चीफ, माइन प्लानिंग एंड प्रोजेक्ट, नोआमुंडी अवनीश कुमार ने संस्थान में नवनिर्मित वेल्डर लैब का उद्घाटन किया।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा स्टील के काटामाटी माइंस के हेड अजय गोयल, टाटा स्टील फाउंडेशन के यूनिट हेड संदीप केसरवानी, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय जगन्नाथपुर के विनय कुमार, टीएसएफ के असिस्टेंट मैनेजर शुभम, मैनेजर-इन्फ्रास्ट्रक्चर श्रीदीप रॉय तथा मालुका के हरिश्चंद्र बोबोंगा मुंडा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत सर रतन टाटा की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित अतिथियों ने राष्ट्र निर्माण और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। इसके बाद प्रशिक्षुओं ने विभिन्न परियोजनाओं का प्रदर्शन किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का परिचय दिया।
संस्थान के प्राचार्य डॉ. अजय पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। अपने संबोधन में अतिथियों ने प्रशिक्षुओं को तकनीकी शिक्षा के महत्व, अनुशासन, मेहनत और निरंतर सीखने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप कुशल बनाने और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
नवनिर्मित वेल्डर लैब से प्रशिक्षुओं को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी। इससे उनके व्यावहारिक ज्ञान और तकनीकी दक्षता में वृद्धि होगी तथा उन्हें उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने कौशल को विकसित करने का अवसर मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!