Uncategorized

बुधराम लागुरी मारपीट मामला गरमाया, पूर्व विधायक ने डीएसपी से की मुलाकात

कहा– केवल थाना प्रभारी को पद से हटाना पर्याप्त नहीं, धनंजय सिंह के खिलाफ बर्खास्तगी और निलंबन की कार्रवाई हो

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

बुधराम लागुरी मारपीट मामला गरमाया, पूर्व विधायक ने डीएसपी से की मुलाकात
कहा– केवल थाना प्रभारी को पद से हटाना पर्याप्त नहीं, धनंजय सिंह के खिलाफ बर्खास्तगी और निलंबन की कार्रवाई हो
जगन्नाथपुर। झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी के साथ टोंटो थाना प्रभारी धनंजय सिंह द्वारा कथित मारपीट एवं दुर्व्यवहार का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। घटना को लेकर राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में पूर्व विधायक एवं झारखंड आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा के संस्थापक ने जगन्नाथपुर में डीएसपी राफेल मुर्मू से मुलाकात कर मामले पर कड़ी नाराजगी जताई और आरोपी थाना प्रभारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

पूर्व विधायक ने कहा कि केवल थाना प्रभारी को पद से हटाना पर्याप्त नहीं है। धनंजय सिंह के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई करते हुए उन्हें सेवा से बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से ही पुलिस पदाधिकारियों के बीच जवाबदेही सुनिश्चित होगी और भविष्य में कोई भी अधिकारी झारखंड आंदोलनकारियों के साथ इस तरह का व्यवहार करने का साहस नहीं करेगा।
उन्होंने कहा कि बुधराम लागुरी के साथ कथित मारपीट महज एक व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार का मामला नहीं है, बल्कि यह झारखंड राज्य के निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले तमाम आंदोलनकारियों के सम्मान और स्वाभिमान पर चोट है। आंदोलनकारियों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
इस दौरान झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी, हाटगम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष जुंडिया सिंकु, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनोज लागुरी, झामुमो नेता मंजीत कोड़ा, नवाज हुसैन, झारखंड आंदोलनकारी अशोक पान, फिरोज अहमद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!