Uncategorized

दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ महारैली में शामिल हुए विधायक सोनाराम सिंकु

कांग्रेस की महारैली में लोकतंत्र, संविधान और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की रक्षा का लिया संकल्प

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।
दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ महारैली में शामिल हुए विधायक सोनाराम सिंकु
कांग्रेस की महारैली में लोकतंत्र, संविधान और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की रक्षा का लिया संकल्प
गुवा संवाददाता। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस की ओर से आयोजित ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ विशाल महारैली में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह जगन्नाथपुर विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु शामिल हुए।
उन्होंने देशभर से पहुंचे कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ लोकतंत्र, संविधान और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की रक्षा के संकल्प को दोहराया।महारैली के दौरान रामलीला मैदान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह और नारों से गूंज उठा। इस रैली के माध्यम से कांग्रेस ने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं, चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता तथा मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया।
इस अवसर पर विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का मताधिकार है। निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला हैं। मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करना और चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ महारैली इसी संघर्ष की आवाज है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के अधिकारों और लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपना संघर्ष निरंतर जारी रखेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!