Uncategorized

धनतेरस पर बिरसा नगर को मिला नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों के घरों में लौटी रोशनी

15 दिनों से बिजली संकट झेल रहे 200 परिवारों को मिली राहत, जिप सदस्य देवकी कुमारी के प्रयास से धनतेरस के दिन बहाल हुई बिजली

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

धनतेरस पर बिरसा नगर को मिला नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों के घरों में लौटी रोशनी
15 दिनों से बिजली संकट झेल रहे 200 परिवारों को मिली राहत, जिप सदस्य देवकी कुमारी के प्रयास से धनतेरस के दिन बहाल हुई बिजली
गुवा संवाददाता। धनतेरस के शुभ अवसर पर बिरसा नगर के ग्रामीणों को नया ट्रांसफार्मर मिलने से उनके घरों में एक बार फिर रोशनी लौट आई। पिछले 15 दिनों से ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण अंधेरे में रहने को विवश करीब 200 परिवारों को इससे बड़ी राहत मिली है।

ज्ञात हो कि सेल प्रबंधन द्वारा विस्थापन के बाद बिरसा नगर के ग्रामीणों के लिए नए आवास बनाकर करीब 200 परिवारों को रहने की व्यवस्था की गई थी। इन परिवारों को सरकारी स्तर पर बिजली की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई थी। लेकिन लगभग 15 दिन पूर्व ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।ग्रामीणों ने अपनी समस्या नोवामुंडी भाग-1 की जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी को बताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने त्वरित पहल करते हुए बिजली विभाग के एसडीओ से संपर्क कर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। उनके प्रयास से शुक्रवार को धनतेरस के दिन नया ट्रांसफार्मर लगाया गया और बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। दीपावली के शुभ अवसर पर अंधेरे से मुक्ति मिलने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। बिरसानगर के सभी ग्रामीणों ने जिप सदस्य देवकी कुमारी के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!