Uncategorized

धनतेरस  को लेकर गुवा बाजार में सजीं दुकानें, ग्राहकों का इंतजार 

इलेक्ट्रॉनिक सामान, मिट्टी के दीये, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों और बर्तनों से सजा बाजार, दुकानदारों को फीकी खरीदारी की चिंता

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

धनतेरस  को लेकर गुवा बाजार में सजीं दुकानें, ग्राहकों का इंतजार                                               इलेक्ट्रॉनिक सामान, मिट्टी के दीये, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों और बर्तनों से सजा बाजार, दुकानदारों को फीकी खरीदारी की चिंता­
गुवा संवाददाता। धनतेरस पर्व को लेकर गुवा बाजार पूरी तरह सजकर तैयार हो गया है। बाजार की दुकानों में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए आकर्षक सजावट की गई है। इलेक्ट्रॉनिक सामान, मिट्टी के दीये, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, स्टील एवं कांसे के बर्तन, रंग-बिरंगी लाइटिंग और मिठाइयों की दुकानों पर विभिन्न प्रकार के सामान उपलब्ध हैं।

धनतेरस को देखते हुए दुकानदारों ने अपनी दुकानों में तरह-तरह के सामान सजाए हैं। बर्तनों की दुकानों में स्टील एवं कांसे के बर्तनों की विभिन्न रेंज उपलब्ध है, वहीं इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में घरेलू उपयोग के उपकरण और आकर्षक लाइटिंग लोगों को लुभा रही हैं। इसके अलावा मिट्टी के दीये और भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी की मूर्तियों की भी बिक्री के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

हालांकि दुकानदारों का कहना है कि इस वर्ष धनतेरस को लेकर बाजार में पहले जैसी रौनक और उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है। दुकानदारों को उम्मीद है कि पर्व के दिन ग्राहकों की आवाजाही बढ़ेगी और खरीदारी में तेजी आएगी।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!