Uncategorized

सारंडा में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, दो शक्तिशाली आईईडी लैंडमाइन बरामद

बहदा गांव के पास कोयना नदी किनारे जमीन में छिपाकर रखे गए थे विस्फोटक, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सुरक्षित किए गए निष्क्रिय

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।
सारंडा में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, दो शक्तिशाली आईईडी लैंडमाइन बरामद
बहदा गांव के पास कोयना नदी किनारे जमीन में छिपाकर रखे गए थे विस्फोटक, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सुरक्षित किए गए निष्क्रिय
गुवा संवाददाता। सारंडा के जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। किरीबुरु क्षेत्र के बहदा गांव के समीप सुरक्षा बलों ने जमीन में छिपाकर रखे गए दो शक्तिशाली आईईडी लैंडमाइन बरामद किए हैं। सीआरपीएफ की 193वीं बटालियन, छोटानागरा थाना प्रभारी गौतम कुमार और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर दोनों विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।जानकारी के अनुसार, बहदा गांव के पास कोयना नदी के किनारे पगडंडी मार्ग के ऊंचे हिस्से में जमीन के भीतर दोनों आईईडी छिपाकर रखे गए थे। सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान के दौरान संदिग्ध स्थान की पहचान की। इसके बाद सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बम निरोधक टीम की मदद से दोनों विस्फोटकों को निष्क्रिय किया गया।
बताया जाता है कि जिस स्थान से आईईडी बरामद किए गए हैं, वह कुछ महीने पहले पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ स्थल से महज दो से तीन किलोमीटर की दूरी पर है। उक्त मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली अनल दा और 50 लाख रुपये के इनामी अनमोल दा समेत कुल 17 नक्सली मारे गए थे।सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, जंगल और पगडंडी मार्गों में इस तरह के विस्फोटक छिपाकर रखना स्थानीय ग्रामीणों, मवेशियों और वन्यजीवों के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है। समय रहते विस्फोटकों की बरामदगी और निष्क्रियकरण से संभावित बड़ा हादसा टल गया।
सुरक्षा बलों द्वारा सारंडा के जंगलों में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है, ताकि नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ ग्रामीणों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!