Uncategorized

ठाकुरा गांव की समस्याओं को लेकर सेल प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग, ग्रामीणों ने झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के बैनर तले बनाई रणनीति

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

ठाकुरा गांव की समस्याओं को लेकर सेल प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग, ग्रामीणों ने झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के बैनर तले बनाई रणनीति
गुवा संवाददाता। नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुरा गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के बैनर तले यूनियन कार्यालय में बैठक की।

बैठक में गांव की बुनियादी समस्याओं को लेकर सेल प्रबंधन के प्रति नाराजगी जताई गई। ग्रामीणों ने स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग करते हुए जल्द ही जन आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।

बैठक की अध्यक्षता के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि सेल प्रबंधन ठाकुरा गांव में स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाओं को नजरअंदाज कर रहा है। इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीण कई बार सेल प्रबंधन के साथ बैठक कर चुके हैं। इसके बावजूद अब तक धरातल पर कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रबंधन की ओर से बार-बार आश्वासन दिया जाता है, लेकिन समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। ग्रामीणों ने एकजुट होकर कहा कि गांव की बुनियादी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। यदि सेल प्रबंधन जल्द ही उनकी मांगों पर गंभीरता से पहल नहीं करता है, तो झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के बैनर तले व्यापक जन आंदोलन किया जाएगा।

ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि आंदोलन की स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी सेल प्रबंधन की होगी।बैठक में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रशांत चाम्पिया, बबलू चाम्पिया, झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे, महामंत्री अंतरयामी महाकुड़, सिकंदर पान, किशोर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!