Uncategorized
जगन्नाथपुर सीएचसी में 15 टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट वितरित
ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने पोषण सहायता के तहत मरीजों को सौंपी खाद्य सामग्री की पोटली

जगन्नाथपुर
बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगन्नाथपुर में 15 टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट वितरित किया गया। ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों की ओर से मरीजों को पोषण संबंधी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सामग्री की पोटली प्रदान की गई।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, चाईबासा के कार्यपालक अभियंता राजू मरांडी, ग्रामीण विकास विभाग, चाईबासा प्रमंडल के कनीय अभियंता प्रकाश उरांव एवं अविनाश कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। अधिकारियों ने टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया।
कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जगन्नाथपुर के सभी पदाधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।




