Uncategorized

नोवामुंडी रन 2026 के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 5 नवंबर से, 13 नवंबर तक मिलेगा मौका

नोवामुंडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और जोड़ा स्थित टाटा स्टील फाउंडेशन कार्यालय में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होगा पंजीकरण

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।
नोवामुंडी रन 2026 के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 5 नवंबर से, 13 नवंबर तक मिलेगा मौका
नोवामुंडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और जोड़ा स्थित टाटा स्टील फाउंडेशन कार्यालय में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होगा पंजीकरण
गुवा संवाददाता। फिटनेस, स्वास्थ्य और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले नोवामुंड़ी रन 2026 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आगामी 22 नवंबर को आयोजित होने वाले इस आयोजन में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 22 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। वहीं, प्रतिभागियों की सुविधा के लिए 5 नवंबर से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, ऑफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 5 नवंबर से 13 नवंबर 2026 तक चलेगी। इसके लिए नोवामुंड़ी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और जोड़ा स्थित टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) कार्यालय परिसर में व्यवस्था की गई है। इच्छुक प्रतिभागी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक दोनों केंद्रों में से किसी एक स्थान पर पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। नोवामुंड़ी रन 2026 में प्रतिभागियों के लिए 5 किलोमीटर, 7 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की तीन अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। प्रतिभागी अपनी पसंद के अनुसार किसी भी श्रेणी में हिस्सा ले सकते हैं। आयोजकों ने बताया कि पंजीकरण सीमित स्लॉट के आधार पर पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर किया जाएगा। निर्धारित स्लॉट भर जाने पर अंतिम तिथि से पहले भी पंजीकरण बंद किया जा सकता है। इसलिए प्रतिभागियों से जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने की अपील की गई है। आयोजकों ने क्षेत्र के युवाओं, खेल प्रेमियों, नागरिकों एवं फिटनेस के प्रति जागरूक लोगों से ‘हरित कल, रन फॉर ग्रीनर टुमॉरो’ की थीम पर आयोजित इस दौड़ में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नोआमुंडी रन 2026 को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!