Uncategorized

गुवा रेलवे मार्केट में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल और होम थिएटर बरामद

स्थानीय युवकों की मदद से पकड़ाया करण गोप, पुलिस अन्य आरोपियों से जुड़े सुराग खंगाल रही

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।
गुवा रेलवे मार्केट में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल और होम थिएटर बरामद
स्थानीय युवकों की मदद से पकड़ाया करण गोप, पुलिस अन्य आरोपियों से जुड़े सुराग खंगाल रही

गुवा संवाददाता। गुवा थाना क्षेत्र के रेलवे मार्केट में सोमवार की आधी रात मोबाइल दुकान और राशन दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने करण गोप नामक युवक को गिरफ्तार किया है। चोरी गए मोबाइल फोन और होम थिएटर को भी बरामद कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरी के बाद आरोपी कथित तौर पर चोरी किए गए मोबाइल फोन बेचने के लिए पोरस हाटिंग पहुंचा था। वहां स्थानीय युवकों को उस पर संदेह हुआ। युवकों ने उससे मोबाइल फोन के संबंध में पूछताछ की और तत्काल इसकी सूचना गुवा थाना पुलिस को दी।

इसके बाद पोरस हाटिंग की झाड़ियों में तलाशी के दौरान चोरी किए गए मोबाइल फोन और होम थिएटर फेंके हुए मिले। स्थानीय युवकों की मदद से चोरी के मामले में शामिल बताए जा रहे करण गोप को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल गुवा थाना पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि रेलवे मार्केट में हुई चोरी की घटना में उसके साथ अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!