Uncategorized

शहीद देवेंद्र मांझी के शक्ति स्थल पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उनके संघर्ष एवं बलिदान को किया याद

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

शहीद देवेंद्र मांझी के शक्ति स्थल पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उनके संघर्ष एवं बलिदान को किया याद

गुवा संवाददाता। जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले झारखंड आंदोलनकारी वीर शहीद देवेंद्र मांझी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ता गोईलकेरा बाजार स्थित शक्ति स्थल पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने शहीद देवेंद्र मांझी के स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने शहीद देवेंद्र मांझी के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करते हुए कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन में शहीद देवेंद्र मांझी की भूमिका और आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों के लिए किया गया उनका संघर्ष अविस्मरणीय है। उनके विचार और आदर्श आज भी लोगों को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यकर्ताओं ने शहीद देवेंद्र मांझी के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके सपनों का झारखंड बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में झामुमो नेता मंजीत कोड़ा, मनोज लागुरी, मार्शल लागुरी, जगबंधु गोप, राजू प्रसाद, बीरेंद्र बालमुचू, मनोज बोबोंगा, मनोज तुबिड, महावीर नायक, सूबेदार पुरती और सारिक रजा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!