विधायक सोनाराम सिंकु के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काटा केक
कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना; संगठन की मजबूती और जनसेवा का संकल्प दोहराया

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।
विधायक सोनाराम सिंकु के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काटा केक
कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना; संगठन की मजबूती और जनसेवा का संकल्प दोहराया
नोवामुंडी, 9 अक्टूबर। पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु के जन्मदिन पर शुक्रवार को कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी मनाई।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं और विधायक को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने विधायक सोनाराम सिंकु के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक लगातार क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी संगठन को मजबूत बनाने और जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में प्रयासरत है।

जन्मदिन समारोह के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। सभी ने मिलकर इस अवसर को खास बनाया और विधायक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
साथ ही संगठन की मजबूती, जनसेवा तथा जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।इस मौके पर सूरज चम्पिया, हसीलुद्दीन खान, मामूर अंसारी, दानिश हुसैन, विश्वकर्मा दास, राम विलास प्रजापति, सुरेश प्रजापति और मो. जावेद सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।




