Uncategorized

नोवामुंडी में कांग्रेस की बैठक, ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान की तैयारियों पर चर्चा

10 से 20 अक्टूबर तक जनसंपर्क, पदयात्रा व साइकिल रैली; 25 अक्टूबर से बूथ स्तर पर चलेगा चौपाल अभियान

नोवामुंडी में कांग्रेस की बैठक, ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान की तैयारियों पर चर्चा
10 से 20 अक्टूबर तक जनसंपर्क, पदयात्रा व साइकिल रैली; 25 अक्टूबर से बूथ स्तर पर चलेगा चौपाल अभियान
परमानंद गोप नोवामुंडी, 6 अक्टूबर। ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन अभियान को लेकर मंगलवार को नोवामुंडी प्रखंड कांग्रेस कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु के निर्देशानुसार जगन्नाथपुर विधानसभा प्रभारी चंद्रशेखर दास की उपस्थिति एवं प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में अभियान की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से 7 अक्टूबर को जिला स्तर पर आयोजित ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया। पदयात्रा में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के भी शामिल होने की जानकारी दी गई।

बैठक में तय रणनीति के अनुसार 10 से 20 अक्टूबर तक प्रखंड स्तर पर जनसंपर्क अभियान, पदयात्रा, साइकिल रैली एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी। वहीं 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक ‘वोट बचाओ–देश बचाओ चौपाल’ के माध्यम से बूथ स्तर पर मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करने की योजना बनाई गई। इस दौरान मतदाता सूची के सत्यापन एवं मतदाता जागरूकता अभियान को भी गति देने पर जोर दिया गया।

कार्यकर्ताओं को ‘वोट रक्षक’ के रूप में सक्रिय करते हुए प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची की निगरानी एवं सत्यापन सुनिश्चित करने की बात कही गई। कांग्रेस नेताओं ने अभियान को गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचाने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में KKC जिला अध्यक्ष हसीलुद्दीन खान, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मामूर अंसारी, संजीत कुमार तिरिया, दिव्या जेराई, सूरज चाम्पिया, प्रदीप प्रधान, रघुनाथ मुंडा, यशवीर चांपिया, सनी रजक, दानिश हुसैन, कुंती बारजो, सुरेश प्रजापति, मंगल रजक, रूपसिंह लागुरी, बामिय लागुरी, सागर लागुरी, मोहन सिरका, राजेन्द्र सुंडी, मोहन बिरूली, राम दास, सतीश सुरिन, नगोमा हाम, ज्योत्सना बेहेरा, मुक्ता कुमारी गोप, रुखी चाम्पिया एवं नरसिम्हा दास समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!