Uncategorized

आयुर्वेद दिवस पर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

टाटा डीएवी नोवामुंडी में जागरूकता भाषण, प्रतियोगिताएं और ‘मेरा आयुर वृक्ष’ अभियान का आयोजन

आयुर्वेद दिवस पर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प
टाटा डीएवी नोवामुंडी में जागरूकता भाषण, प्रतियोगिताएं और ‘मेरा आयुर वृक्ष’ अभियान का आयोजन
परमानंद गोप नोवामुंडी। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में मंगलवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) एवं क्षेत्रीय कार्यालय, रांची के निर्देशानुसार आयुर्वेद दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक सुरेश पंडा ने कहा कि इस वर्ष आयुर्वेद दिवस की मुख्य थीम “एक स्वास्थ्य, एक भविष्य: साक्ष्य, नवाचार और समग्र देखभाल के माध्यम से आयुर्वेद विज्ञान का एकीकरण” रखी गई है। उन्होंने विद्यार्थियों को आयुर्वेद के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली में इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आयुर्वेद आधारित स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित दिनचर्या तथा ऋतुचर्या के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय में माह भर चलने वाले आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम के तहत जागरूकता भाषण, विभिन्न प्रतियोगिताओं सहित ‘मेरा आयुर वृक्ष’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने आयुर्वेद को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!