नोवामुंडी में चक्रवाती तूफान और बारिश से चार मकानों को नुकसान
महुदी मुंडासाई, जारका साई और सारबिल में गिरे घरों के हिस्से, मलबे में दबा घरेलू सामान; प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मदद की लगाई गुहार

नोवामुंडी में चक्रवर्ती तूफान से ध्वस्त हुई तीन लोगों की मकानें
परमानंद गोप नोवामुंडी। नोवामुंडी में आई चक्रवर्ती तूफान से तीन लोगों की मकान टूट गई है।क्षेत्र में लगातार हुई मुसलदार बारिश से महूदी मुंडा साई और महूदी जारका साई टोला में तीन परिवारों की मकानें ध्वस्त हो गई है।
अर्णव तूफान तो थम गई फिर भी अबतक इनपर ध्यान देने वाले प्रशासनिक पदाधिकारियों की नजर नहीं गई है।प्रखंड के महुदी मुंडासाई में तेज बारिश से प्रधान चातर का मकान पूरी तरह से धंस चुका है।घर के दीवार और खपरैल आदि गिरने से धान,चावल आदि घरेलू सामान मलबे में दब गया है।शेष बचे धान व चावल को मवेशियों ने निगल गया।प्रधान चातर के बड़े भाई मंगल चातर की पत्नी फुलमनी चातर से पूछताछ करने पर बताया कि तेज हवा व बारिश के कारण मकान पूरी तरह से ढह गया है।
रिश्ते के देवर प्रधान चातर रोजगार की तलाश में बेंगलुरु गया हुआ है।बेंगलुरु से लौटने के बाद अब उनके हिस्से की घर नहीं होने के कारण बड़े भाई मंगल सिंह चातर के घर पर शरण लेना पड़ेगा।दूसरी घटना महुदी गांव के जारका साई टोला की है।तेज बारिश के कारण बुधराम पुरती के मकान धंस चुका है।बुधराम पुरती की पत्नी मुंगली पुरती ने बताया कि मकान टूटते देखकर अपने दूसरे मकान पर घरेलु सामानों को शिफ्ट कर दिया गया है।कमरे के अभाव में पति-पत्नी,तीन बेटे व एक बेटी समेत छह सदस्य वाले परिवार को एक ही कमरे में सोना पड़ रहा है।जारका साई के ही बृंदा गोप के मकान की एक हिस्सा पूरी तरह टूट गई है।मकान के मलबे से दबने के डर से सभी घरेलू सामानों को बाहर निकाल दिया गया है।बताया कि बृंदा गोप कुछ दिन पहले नोवामुंडी में ठेका श्रमिक के रूप में मजदूरी करता था।मेडिकल जांच के दौरान अनफिट होने के कारण उसे काम से बैठा दिया गया है।रोजगार के अभाव में मकान बनाना इनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।चौथी घटना सारबिल गांव के बोबी लगुरी के घर की है।तेज बारिश से उनके मकान के एक हिस्से की दीवार और खपरैल गिर गया है।




