पीएम ग्रामीण सड़क पर निर्माणाधीन पुलिया छह माह से अधूरी, ग्रामीण परेशान
बारिश में आवागमन हुआ मुश्किल, दुर्गापूजा से पहले निर्माण पूरा नहीं हुआ तो उपायुक्त से शिकायत की चेतावनी

पीएम ग्रामीण सड़क पर निर्माणाधीन पुलिया छह महीने से अधूरा
परमानंद गोप नोवामुंडी। एनएच 320 जी मुख्य सड़क चौक के रेंगाड़ बेड़ा बस पड़ाव से हवाई पट्टी तक की ग्रामीण सड़क पर निर्माणाधीन पुलिया पिछले छह महीने से अधर पर लटक रहा है।अधूरे पुलिया को लेकर ग्रामीण खासे परेशान हैं।शुरुआती दौर में प्रधामंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत रेंगाड़ बेड़ा बस पड़ाव से कुटिंगता हवाई पट्टी तक सड़क निर्माण से लेकर पुलिया निर्माण की स्वकृति मिलने की खबर मिलते ही लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया।विभागीय संवेदक ने सड़क निर्माण कार्य को समय के अनुरूप पूरी कर ली थी।ग्रामीणों ने शिकायत करते बताया कि विभागीय संवेदक की कथित लापरवाही के कारण पुलिया निर्माण कार्य शुरू किए छह महीने से अधिक हो रहा है फिर भी अधूरा पड़ा है। उईसिया गांव के मुंडा मदन केराई ने बताया कि जिस गति से पुलिया निर्माण कार्य हो रहा है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है।निर्माणाधीन पुलिया को लेकर कई बार विवाद हुआ था फिर भी कोई सुधार नहीं हुआ।बारिश के मौसम को देखते हुए लोगों को पैदल चलने से लेकर बाइक और चार पहिए वाहनों को पार करने के लिए अधूरे पुलिया पर मिट्टी डालवाना पड़ा।कुछ दिनों तक तो खेतों के किनारे से पानी के बीच होकर निकलना पड़ रहा था।बताया कि दुर्गा पूजा के पहले अधूरे पुलों की निर्माण कार्य पूरी नहीं की गई तो जिले की उपायुक्त के दरबार में पहुंचकर शिकायत किया जाएगा।ग्रामीणों ने बताया कि फिर भी काम नहीं हुआ तो अधूरे पुलिया निर्माण कार्य को भविष्य तक रोक दिया जाएगा।




