Uncategorized
अजविका महिला संकुल संगठन की वार्षिक आमसभा आयोजित, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर
2026-27 की कार्ययोजना में शत-प्रतिशत डिजिटल लेनदेन, नशामुक्ति व बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय

परमानंद गोप नोवामुंडी : नोवामुंडी अजविका महिला संकुल संगठन की वार्षिक आमसभा शनिवार को आदिवासी एसोसिएशन सभागार में आयोजित की गई।
कार्यक्रम में प्रखंड के सभी स्वंय सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रही।इस कार्यक्रम में जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन व बलिझरण मुखिया रवि समाड अथिति के रूप में शामिल हुए। अथितियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।बीपीएम प्रमुख रुपेश कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि साल भर जो भी काम हमारे संगठन द्वारा किया गया उसे इस सभा में प्रस्तुत करना है।
सीएलएफ़ कैसे चल रहा हैऔर महिला समूह को किस प्रकार की समस्या हो रही है उनके ऊपर आज चर्चा करना है। आगे के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाना है। समूह बनाकर सीएलएफ़ सोसाइटी का गठन करना है। सभी महिला समूह को शेयर धारक के रूप में जोड़ना है। आगामी वर्ष 2026 27 की कार्य योजना के तहत शत प्रतिशत डिजिटल ट्रांजेक्शन को सुनिश्चित करना है। आने वाले समय में ऑनलाइन के माध्यम से लंदन को बढ़ावा देना है।स्वच्छता और आकस्मिक निधि का निर्माण करना।ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह नशा मुक्ति एवं सामाजिक कृतियों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाना। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य,स्वच्छता पोषण और सरकारी योजनाओं को पहुंचाना हम सब की जिम्मेदारी बनती है।जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने सभा को संबोधित करती हुई कहा कि समूह से जुड़ने वाली महिलाओं को आर्थिक आजादी मिली है। महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। पहले घर की महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं होती थी लेकिन अब समूह से जुड़ने के बाद महिलाओं को सरकारी योजनाओं की पूर्ण जानकारी मिलती है।महिला आर्थिक रूप से मजबूत होने पर परिवार भी मजबूत हो रहे हैं। महिला संगठन से जुड़ने के बाद घरेलू हिंसा में भी कमी आई है। इससे पहले क्षेत्र में घरेलू हिंसा देखने को मिल रही थी। व्यापार के लिए जो भी पैसे दिए जा रहे हैं उसे बिजनेस में लगाकर आगे बढ़े और अपने आप को मजबूत बनाएं।जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने महिलाओं को फूलोजानों योजना के तहत सोना करुआ व कुनी गोप को 20 हजार,सुरु देवी बसंती नाग, मिनाक्षी देवी को दास- दास हजार का चेक देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में मुखिया रवि समाड, सोनाली बोदरा, सारथी दास, सुनीता पुरती, रेखा बारजो, पूनम शर्मा मौजूद थीं।




