Uncategorized

टाटा डीएवी स्कूल में ओजोन दिवस के प्रतिभागी पुरस्कृत

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिया ओजोन परत के संरक्षण का संदेश

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।
टाटा डीएवी स्कूल में ओजोन दिवस के प्रतिभागी पुरस्कृत
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिया ओजोन परत के संरक्षण का संदेश
नोवामुंडी संवाददाता। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में बुधवार, 14 अक्टूबर को विश्व ओजोन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नवरात्रि के अवसर पर भगवती वंदना और डांडिया नृत्य के साथ हुई। इसमें कनीय कक्षाओं के 76 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय की प्राचार्या शशिकला ने कहा कि विद्यार्थियों के बीच ओजोन परत के क्षय और उसके संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रही। विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से पृथ्वी के सुरक्षा कवच ओजोन परत को बचाने का संदेश दिया।

प्राचार्या ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली और प्रदूषण के कारण पर्यावरण के समक्ष कई चुनौतियां उत्पन्न हो रही हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले कारकों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

इस अवसर पर प्राचार्या ने डांडिया नृत्य के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, डांडिया नृत्य मां दुर्गा और महिषासुर के बीच हुए संग्राम का प्रतीक माना जाता है।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में कक्षा आठवीं की नीति गिरी एवं विश्वसमिता मानसिंह, कक्षा नौवीं की गर्विता मोहंती, कक्षा दसवीं की वैष्णवी एवं अनिक राहा तथा कक्षा बारहवीं की सिद्धि वर्मा शामिल रहीं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पर्यावरण की रक्षा और ओजोन परत के संरक्षण का संकल्प लिया। शांतिपाठ एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!