टोंटोपोसी में लक्ष्मी पूजा की तैयारी को लेकर महिला समूह ने की बैठक
पूजा आयोजन को लेकर पंडाल, विद्युत व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

टोंटोपोसी में लक्ष्मी पूजा की तैयारी को लेकर महिला समूह ने की बैठक
पूजा आयोजन को लेकर पंडाल, विद्युत व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
परमानंद गोप नोवामुंड़ी। टोंटोपोसी गांव में आगामी लक्ष्मी पूजा के आयोजन को लेकर महिला समूह की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 25 अक्टूबर 2026 को गांव में लक्ष्मी पूजा धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित की जाएगी।

बैठक के दौरान पूजा आयोजन को लेकर विभिन्न तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें पंडाल निर्माण, मां लक्ष्मी की प्रतिमा, विद्युत एवं लाइट व्यवस्था, नृत्य कार्यक्रम तथा प्रतिमा विसर्जन सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। महिलाओं ने पूजा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आपसी सहयोग और सहभागिता पर जोर दिया। बैठक में महिला समूह की कौनको देवी, मंजू गोप, अनु गोप, सुखमति गोप, शकुंतला गोप, गुरुबरी गोप, आरती गोप, भारती गोप, पार्वती गोप, सोलो गोप, सुखदेवी गोप, रेखा गोप, शिवानी गोप, पार्वती देवी, सूर्यमणि बालमुचू, सुनीता सिंकू, रीना कुमारी, सुकांति देवी, सुभाष्णी देवी और पानमती गोप सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं। वहीं पुरुष वर्ग से मुखिया बामिया चाम्पिया, राजू गोप, शत्रुघ्न गोप, लक्ष्मण गोप, संजीत गोप, जेना गोप और विनीत गोप समेत पूजा कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में सभी ने मिलकर लक्ष्मी पूजा को शांतिपूर्ण एवं भव्य तरीके से संपन्न कराने का संकल्प लिया।




