Uncategorized

भाजपा कार्यालय में एक साथ मनाई गई गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती

महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

भाजपा कार्यालय में एक साथ मनाई गई गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती
महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

परमानंद गोप नोवामुंडी। नोवामुंडी भाजपा प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती एक साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन गोप ने की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश दिया, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत किया। उपस्थित लोगों से दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया गया। मौके पर विनीत गोप, लालमोहन दास, राणा बोस, पवित्रो पान, चंद्रमोहन नायक, बुधराम तिरिया, बेबी मैत्रा, बसंती बेहरा, सुष्मिता घोष, विजेता गोप, सारती दास, हरीमाया देवी सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!