अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बाल अधिकारों के प्रति किया जागरूक
गुवा पूर्वी पंचायत भवन में स्लोगन, चित्रकला, भाषण और नृत्य प्रतियोगिता आयोजित

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बाल अधिकारों के प्रति किया जागरूक
गुवा पूर्वी पंचायत भवन में स्लोगन, चित्रकला, भाषण और नृत्य प्रतियोगिता आयोजित
गुवा संवाददाता। गुवा पूर्वी पंचायत भवन में रविवार को मुखिया चांदमनी लागुरी की अध्यक्षता में बाल अधिकार सुरक्षा मंच की ओर से अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर बच्चों को बाल अधिकार, नारी सशक्तिकरण और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्लोगन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण और नृत्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।

बच्चों ने प्रतियोगिताओं के माध्यम से नारी सशक्तिकरण, बालिकाओं के अधिकार और समाज में उनकी समान भागीदारी का संदेश दिया। उपस्थित सदस्यों ने बालिकाओं को शिक्षा के समान अवसर प्रदान करने, उनके अधिकारों की रक्षा करने तथा उनके प्रति भेदभाव समाप्त करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में बाल अधिकार सुरक्षा मंच की टीम के सदस्य शंकर दास, बुलबुल साव, अनिल पान, कमली दास, पूनम कुमारी, अतीत बासिल लुगुन, कृष्णा गोप, चांदनी चातोम्बा, जुनूल चातोम्बा, सीबिरिय सोरेन और जानो चातर सहित वीएलई तापस दास उपस्थित रहे। वहीं, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की जेंडर सीआरपी गीता देवी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा बालिकाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और आत्मविश्वासी बनाने के लिए प्रेरित करना था।




