Uncategorized

कोटगढ़ शिशु मंदिर में ‘संकल्प अभियान’ के तहत चित्रकला प्रतियोगिता

सेवा, राष्ट्रभक्ति और स्वच्छता विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया गया सम्मानित

कोटगढ़ शिशु मंदिर में ‘संकल्प अभियान’ के तहत चित्रकला प्रतियोगिता

सेवा, राष्ट्रभक्ति और स्वच्छता विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया गया सम्मानित

परमानंद गोप नोवामुंड़ी। प्रखंड के कोटगढ़ पंचायत स्थित सीताराम रुंगटा शिशु मंदिर विद्यालय में मंगलवार को भाजपा नोवामुंडी प्रखंड कमेटी की ओर से ‘संकल्प अभियान’ के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सेवा, राष्ट्रभक्ति एवं स्वच्छता जैसे विषयों पर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में मानिक नायक ने प्रथम, आदर्श राज ने द्वितीय तथा गणेश चातोंबा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को भाजपा नेताओं की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन गोप ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और कला के क्षेत्र में भी आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा से विद्यार्थियों का मानसिक विकास होता है, जबकि खेलकूद शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक है। वहीं, कला मनुष्य को आंतरिक आनंद, भावनाओं की अभिव्यक्ति और मानसिक शांति प्रदान करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपनी रुचि के क्षेत्रों में निरंतर अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के बीच उत्साह का माहौल रहा। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धन बहादुर लामा के अलावा भाजपा समर्थक रानी तिरिया, चैतन गोप, विनीत गोप, पिंकी चांपिया, पवित्रो पान, लालमोहन दास, राणा बोस और चंद्रमोहन नायक समेत अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!