Uncategorized

सोहराई वंदना पर्व पर यूथ क्लब भोंडा की दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, किंग मास्टर ने ADS कुण्डियाघर को 1-0 से हराया

खेलकूद से ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलता है आगे बढ़ने का अवसर, आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता भी होती है मजबूत : कृष्णा पाठ पिंगुवा

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

सोहराई वंदना पर्व पर यूथ क्लब भोंडा की दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, किंग मास्टर ने ADS कुण्डियाघर को 1-0 से हराया
खेलकूद से ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलता है आगे बढ़ने का अवसर, आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता भी होती है मजबूत : कृष्णा पाठ पिंगुवा
जगन्नाथपुर। सोहराई वंदना पर्व के शुभ अवसर पर यूथ क्लब भोंडा की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। वहीं, खेल का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी भी मैदान में पहुंचे।

प्रतियोगिता का उद्घाटन पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों ने मैदान में प्रवेश के दौरान फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में किंग मास्टर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ADS कुण्डियाघर की टीम को 1-0 गोल से पराजित कर जीत दर्ज की।
इस अवसर पर यूथ क्लब समिति के अध्यक्ष कृष्णा पाठ पिंगुवा एवं झामुमो नेता मंजीत कोड़ा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का बेहतर माध्यम है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता मजबूत होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन जरूरी है।

मौके पर महावीर नायक, संजीव नायक, विश्वनाथ पिंगुवा, अजय बिरुआ, गौतम नायक, गंगाधर खंडाईत, दिलीप पाठ पिंगुवा, कैलाश पिंगुवा, सचिन पान, गणेश महतो, शेवती महतो, सबिता नायक, ललिता महतो, उषा नायक, यशोदा नायक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!