Uncategorized

अनियंत्रित स्कूटी नाले में गिरी, कॉलेज छात्रा की मौत, तीन घायल

सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में बिगड़ा संतुलन, इलाज के दौरान रंजना कुजूर ने तोड़ा दम

अनियंत्रित स्कूटी नाले में गिरी, कॉलेज छात्रा की मौत, तीन घायल
सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में बिगड़ा संतुलन, इलाज के दौरान रंजना कुजूर ने तोड़ा दम
रिपोर्ट: संदीप गुप्ता। पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में टाटा कॉलेज की 19 वर्षीय छात्रा रंजना कुजूर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्राएं घायल हो गईं। हादसा टूटूगुटू-सूरजाबासा नाले के समीप हुआ, जहां एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे नाले में जा गिरी।


जानकारी के अनुसार टाटा कॉलेज में पढ़ने वाली चार छात्राएं एक ही स्कूटी पर सवार होकर चाईबासा से झींकपानी की ओर जा रही थीं। इसी दौरान टूटूगुटू-सूरजाबासा नाले के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में स्कूटी चालक का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद स्कूटी नाले में जा गिरी।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चारों छात्राओं को नाले से बाहर निकाला और इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान मेरी टोला, चाईबासा निवासी रंजना कुजूर (19) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रंजना अपनी बहन की स्कूटी चला रही थी। हादसे में घायल लीलामुनि डोंगरा (17), निवासी सगईती, चक्रधरपुर का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। वहीं सुमित्रा करकुश (17), निवासी बड़ागुईरा और रश्मि पूर्ति, निवासी मंझारी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। छात्रा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!