किरीबुरू मंगला बाजार में मोटर पार्ट्स दुकान में लगी आग, दमकल व पुलिस के सहयोग से पाया गया काबू
आसपास की दुकानों को आग की चपेट में आने से बचाया गया, बड़ा हादसा टला

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।
किरीबुरू मंगला बाजार में मोटर पार्ट्स दुकान में लगी आग, दमकल व पुलिस के सहयोग से पाया गया काबू
आसपास की दुकानों को आग की चपेट में आने से बचाया गया, बड़ा हादसा टला
गुवा संवाददाता। किरीबुरू थाना अंतर्गत मंगला बाजार में सोमवार शाम 7:00 बजे को शंकर गिरि की मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। वहीं, पानी के टैंकर की मदद से आग पर काबू पाने में सफलता मिली।

समय रहते आग बुझा लिए जाने के कारण आसपास स्थित अन्य दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने से दुकान में रखे मोटरसाइकिल पार्ट्स एवं अन्य सामान को कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।




