हो समाज की भाषा, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण को लेकर बड़ाजामदा में चलाया जागरूकता अभियान
आदिवासी हो समाज युवा महासभा एवं नेशनल आदिवासी रिवाईवल एसोसिएशन ने नई पीढ़ी को मातृभाषा और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की अपील की

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

गुवा संवाददाता। बड़ाजामदा खदान क्षेत्र में निवास करने वाले आदिवासी समुदाय के बीच आदिवासी हो समाज युवा महासभा एवं नेशनल आदिवासी रिवाईवल एसोसिएशन की ओर से सामाजिक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत हो समाज की पारंपरिक भाषा, संस्कृति, रीति-रिवाज और सामाजिक पहचान के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य आदिवासी हो समाज की पारंपरिक पहचान, मातृभाषा, सांस्कृतिक विरासत और मूल परंपराओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है। साथ ही नई पीढ़ी को अपनी भाषा और संस्कृति से जोड़कर सामाजिक विरासत को आगे बढ़ाना है।

इस दौरान संस्था के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपनी मातृभाषा, पारंपरिक रीति-रिवाज, पर्व-त्योहार और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से समाज की भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण और विकास का नेतृत्व करने के लिए आगे आने का आह्वान किया।