गुजरात में भटककर पहुंची 60 वर्षीय महिला, परिजनों की तलाश में जुटा जनरल जस्टिस सेंटर
जनरल जस्टिस सेंटर की महिलाओं ने महिला की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने के लिए काफी खोजबीन कर रही

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।
गुजरात में भटककर पहुंची 60 वर्षीय महिला, परिजनों की तलाश में जुटा जनरल जस्टिस सेंटर
गुवा संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी की रहने वाली बताई जा रही 60 वर्षीय वृद्ध महिला भटककर गुजरात पहुंच गई है। महिला अपना नाम रीना गोप बता रही है। गुजरात में स्थानीय लोगों को महिला के भटकने की जानकारी मिलने पर उन्होंने चाईबासा वन स्टॉप सेंटर से संपर्क किया। इसके बाद चाईबासा वन स्टॉप सेंटर की ओर से बड़ाजामदा स्थित जनरल जस्टिस सेंटर की महिलाओं को इसकी सूचना दी गई।
सूचना मिलने के बाद बड़ाजामदा जनरल जस्टिस सेंटर की महिलाओं ने महिला की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने के लिए काफी खोजबीन की। महिला अपने घर का पता नोवामुंडी बता रही है, लेकिन इसके बावजूद अब तक उसके परिवार के सदस्यों की पहचान नहीं हो पाई है।काफी प्रयासों के बाद भी परिजनों का पता नहीं चलने पर जनरल जस्टिस सेंटर की ओर से बड़ाजामदा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है, ताकि पुलिस के माध्यम से महिला के परिजनों की तलाश की जा सके। उन्होंने लोगों से अपील किया कि यदि कोई व्यक्ति रीना गोप या उनके परिवार को जानता है, तो बड़ाजामदा थाना अथवा संबंधित जनरल जस्टिस सेंटर से संपर्क कर महिला को उसके परिजनों से मिलाने में सहयोग करें।




