Uncategorized
टांकुरा गांव में हथिनी की मौत, वन विभाग जांच में जुटा
एक सप्ताह के भीतर दूसरी हथिनी की मौत से वन्यजीवों की सुरक्षा पर उठे सवाल

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।
टांकुरा गांव में हथिनी की मौत, वन विभाग जांच में जुटा
एक सप्ताह के भीतर दूसरी हथिनी की मौत से वन्यजीवों की सुरक्षा पर उठे सवाल
गुवा संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा थाना क्षेत्र अंतर्गत टांकुरा गांव में बुधवार को एक हथिनी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों से हथिनी का शव मिलने की सूचना प्राप्त होते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। फिलहाल हथिनी की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम एवं जांच के बाद ही हथिनी की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह पूर्व बड़ाजामदा थाना क्षेत्र के बालजोड़ी गांव में भी एक हथिनी की अधूरे बने कुएं में गिरकर डूबने से मौत हो गई थी। अब टांकुरा गांव में दूसरी हथिनी का शव मिलने से क्षेत्र में हाथियों की लगातार हो रही मौतों को लेकर चिंता बढ़ गई है।
लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा और हाथियों के संरक्षण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों में भी हाथियों की मौत को लेकर चिंता व्याप्त है। अब वन विभाग की जांच से ही स्पष्ट हो पाएगा कि टांकुरा गांव में हथिनी की मौत किन परिस्थितियों में हुई।



