Uncategorized

गम्हरिया थाना कांड के विरोध में नोआमुंडी में भाजपा का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

पीड़िता को त्वरित न्याय और आरोपी पुलिसकर्मी को कठोर सजा देने की उठाई मांग

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

गम्हरिया थाना कांड के विरोध में नोआमुंडी में भाजपा का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
पीड़िता को त्वरित न्याय और आरोपी पुलिसकर्मी को कठोर सजा देने की उठाई मांग
नोवामुंड़ी। गम्हरिया थाना में एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म की घटना के विरोध में रविवार को भारतीय जनता पार्टी, नोवामुंडी मंडल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नोवामुंडी मुख्य सड़क पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर घटना के प्रति आक्रोश जताया।

प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा नोवामुंड़ी मंडल के उपाध्यक्ष राणा बॉस ने किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विगत दिनों सुरक्षा की गुहार लगाने गम्हरिया थाना पहुंची एक पीड़ित महिला के साथ थाना में तैनात वायरलेस ऑपरेटर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। कार्यकर्ताओं ने इस घटना की निंदा करते हुए पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने तथा आरोपी पुलिसकर्मी को कठोर से कठोर सजा देने की मांग की।

इस दौरान भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मांझी, लालमोहन दास, चेतन गोप, चंद्रभानु गोप, प्रफुल्ल दास, सुबीर पान, संजय घोष, पवित्र पान, संजू लोहार, राजा बोदरा एवं सुष्मिता घोष सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!