घायल जयकिशन गुप्ता से मिले पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा
नोवामुंडी टीएमएच पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।
घायल जयकिशन गुप्ता से मिले पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा
नोवामुंडी टीएमएच पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
गुवा संवाददाता। सड़क दुर्घटना में घायल सारंडा मंडल उपाध्यक्ष जयकिशन गुप्ता का इलाज नोवामुंडी स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में चल रहा है। बाइक दुर्घटना में घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। फिलहाल उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

जयकिशन गुप्ता के घायल होने की जानकारी मिलने पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने जयकिशन गुप्ता से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकीय उपचार के संबंध में हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होने और पुनः सामान्य जीवन में लौटने की कामना की।
जयकिशन गुप्ता की हालत में सुधार की खबर मिलने से समर्थकों और कार्यकर्ताओं में राहत है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन गोप, सारंडा मंडल अध्यक्ष महेंद्र महाकुड़, मीडिया प्रभारी विनीत कुमार और बसंत गोप सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने जयकिशन गुप्ता के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।




