स्कूल में 26 अक्टूबर को चलेगा ई-कचरा संग्रहण अभियान
पुराने मोबाइल, चार्जर, केबल और बैटरियां होंगी एकत्रित, सुरक्षित निस्तारण से पर्यावरण संरक्षण का दिया जाएगा संदेश

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।
स्कूल में 26 अक्टूबर को चलेगा ई-कचरा संग्रहण अभियान पुराने मोबाइल, चार्जर, केबल और बैटरियां होंगी एकत्रित, सुरक्षित निस्तारण से पर्यावरण संरक्षण का दिया जाएगा संदेश
गुवा संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और ई-कचरे के सुरक्षित निस्तारण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार, 26 अक्टूबर को स्कूल में ई-कचरा संग्रहण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत विद्यार्थियों और शिक्षकों से अपने घरों में रखे पुराने एवं खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान स्कूल लाने की अपील की गई है।अभियान के दौरान पुराने मोबाइल फोन, चार्जर, केबल, बैटरियां तथा अन्य खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एकत्र किए जाएंगे। इसके लिए एक रीसाइक्लिंग टीम स्कूल पहुंचेगी, जो एकत्रित ई-कचरे का सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित करेगी।
विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों और शिक्षकों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया गया है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा ई-कचरे के उचित प्रबंधन के प्रति जागरूकता फैलाना है।
ई-कचरे को सामान्य कचरे के साथ फेंकने से मिट्टी और जल प्रदूषण का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में पुराने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उचित संग्रहण और पुनर्चक्रण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी से अभियान में सहयोग कर स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण के निर्माण में योगदान देने की अपील की है।




