Uncategorized

गुवा अस्पताल में भर्ती मरीज का मोबाइल चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

पहले भी हो चुकी हैं चोरी की घटनाएं, मरीजों और परिजनों ने सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

गुवा अस्पताल में भर्ती मरीज का मोबाइल चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
पहले भी हो चुकी हैं चोरी की घटनाएं, मरीजों और परिजनों ने सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की
गुवा संवाददाता। सेल (SAIL) संचालित गुवा अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे हैं। अस्पताल परिसर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी बढ़ गई है। अब लोगों को इलाज के साथ-साथ अपने सामान की सुरक्षा की चिंता भी सताने लगी है।
मिली जानकारी के अनुसार, 25 नवंबर की सुबह करीब तीन बजे अस्पताल के बेड नंबर-4 पर भर्ती मरीज शिवा दास (माता मीनू दास), निवासी कारो कुंज, हिरजी हाटिंग, गुवा का मोबाइल फोन अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। सुबह नींद खुलने पर परिजनों को मोबाइल गायब मिला। इसके बाद परिवार के लोग काफी परेशान हो गए।पीड़ित मीनू दास और उनके पति मुकेश ने बताया कि वर्तमान समय में मोबाइल फोन केवल बातचीत का साधन नहीं, बल्कि ऑनलाइन भुगतान, जरूरी दस्तावेजों और सूचनाओं का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। मोबाइल चोरी होने से उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक परेशानी भी उठानी पड़ रही है। बताया जाता है कि गुवा अस्पताल में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी दुईआ गांव के एक भर्ती टीबी मरीज का मोबाइल फोन चोरी हो चुका है। लगातार हो रही घटनाओं से अस्पताल की रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। आखिर रात के समय अज्ञात लोग वार्डों में कैसे प्रवेश कर रहे हैं और मरीजों के सामान की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है?
स्थानीय लोगों एवं मरीजों के परिजनों ने सेल प्रबंधन और अस्पताल प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने की मांग की है। उन्होंने अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने, रात्रि गश्त बढ़ाने तथा वार्डों में अनधिकृत लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अस्पताल में मरीज इलाज और आराम के लिए आते हैं, लेकिन चोरी की घटनाओं के कारण उन्हें रातभर अपने सामान की रखवाली करनी पड़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!