Uncategorized

गुवा खदान में पहली सर्व-महिला प्राथमिक उपचार टीम का गठन

खान सुरक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सेल की अनूठी पहल

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

गुवा खदान में पहली सर्व-महिला प्राथमिक उपचार टीम का गठन
खान सुरक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सेल की अनूठी पहल
गुवा संवाददाता। सेल की गुवा लौह अयस्क खदान (जेजीओएम) ने खान सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपनी पहली सर्व-महिला प्राथमिक उपचार टीम का गठन किया है। 21 अप्रैल 2026 को लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेंटर केंद्र, गुवा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस टीम का परिचय कराया गया।

यह पहल 64वें वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समारोह-2026 के तहत आयोजित प्राथमिक उपचार प्रतियोगिता के अवसर पर की गई। गठित सर्व-महिला प्राथमिक उपचार टीम में सुश्री शिल्पा पाल, सुश्री जया सामंत, सुश्री होलिका नाग, शिक्षिका सुश्री दीपी करुआ एवं शिक्षिका सुश्री रेशमी नायक को शामिल किया गया है। टीम के गठन में डीजीएमएस के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।

इस पहल को सफल बनाने में डीजीएम (खनन) मिलन नंदी, डॉ. बिप्लब दास एवं डॉ. एस. सरकार, माइंस मैनेजर चौधरी जी के मार्गदर्शन से संभव हुआ। वहीं, गौतम पाठक के नेतृत्व वाली पूर्व प्राथमिक उपचार टीम ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इस पहल को सेल गुवा के मुख्य महाप्रबंधक (खान) सीबी कुमार की प्रेरणा और प्रोत्साहन मिला। सेल गुवा प्रबंधन की यह पहल खान सुरक्षा व्यवस्था में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूकता, तत्परता, टीम भावना और सामूहिक जिम्मेदारी को मजबूती मिलेगी। साथ ही गुवा खदान में अधिक समावेशी एवं प्रभावी सुरक्षा संस्कृति विकसित करने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!