किरीबुरू एलएंडडी सेंटर में ओएसएचडब्ल्यूसी कोड 2020 एवं केंद्रीय नियम 2026 पर प्रशिक्षण आयोजित
डीजीएम रतिन बिस्वास ने नए श्रम कानूनों के प्रावधानों, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी नियमों की दी विस्तृत जानकारी

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।
किरीबुरू एलएंडडी सेंटर में ओएसएचडब्ल्यूसी कोड 2020 एवं केंद्रीय नियम 2026 पर प्रशिक्षण आयोजित
डीजीएम रतिन बिस्वास ने नए श्रम कानूनों के प्रावधानों, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी नियमों की दी विस्तृत जानकारी
गुवा संवाददाता। किरीबुरू स्थित एलएंडडी सेंटर में ओएसएचडब्ल्यूसी कोड 2020 (व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशा संहिता) तथा ओएसएचडब्ल्यूसी (केंद्रीय) नियम 2026 को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीजीएम (एलएंडडी सेंटर) रतिन बिस्वास ने प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभागियों को नए श्रम कानूनों की विस्तृत जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान रतिन बिस्वास ने नए कानूनों के विभिन्न प्रावधानों, उनके उद्देश्यों और कार्यस्थल पर उनके अनुपालन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को विस्तार से समझाया। उन्होंने व्यावसायिक सुरक्षा, कर्मचारियों के स्वास्थ्य, कार्यस्थल की बेहतर परिस्थितियों तथा श्रमिकों के अधिकारों से संबंधित कानूनी प्रावधानों पर प्रकाश डाला।उन्होंने बताया कि नए कानूनों की जानकारी और उनके प्रावधानों का सही तरीके से अनुपालन करना औद्योगिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षित एवं स्वस्थ कार्य वातावरण बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को नए श्रम कानूनों के प्रति जागरूक करना तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन को बढ़ावा देना था। इस कार्यक्रम में गुवा सेल खदान से 20 विभागीय और कर्मचारी शामिल हुए। यह कार्यक्रम गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार व माइंस मैनेजर सीएन कुमार एवं डीजीएम माइनिंग मिलन नंदी के प्रयास से ही संभव हो पाया।




