Uncategorized

गुवा योग नगर शिव मंदिर का होगा कायाकल्प, कारो नदी छठ घाट पर बनेगी नई सीढ़ी

सेल के मुख्य महाप्रबंधक ने अधिकारियों के साथ किया मंदिर परिसर का निरीक्षण, जल्द शुरू होगा सौंदर्यीकरण कार्य

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

गुवा योग नगर शिव मंदिर का होगा कायाकल्प, कारो नदी छठ घाट पर बनेगी नई सीढ़ी
सेल के मुख्य महाप्रबंधक ने अधिकारियों के साथ किया मंदिर परिसर का निरीक्षण, जल्द शुरू होगा सौंदर्यीकरण कार्य
गुवा संवाददाता। गुवा के योग नगर स्थित शिव मंदिर परिसर का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर से सटे कारो नदी छठ घाट पर छठ व्रतियों की सुविधा के लिए नई सीढ़ियों का निर्माण कराया जाएगा। इसको लेकर गुरुवार को सेल गुवा के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार ने अधिकारियों एवं महिला समिति की अध्यक्ष के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार के साथ महाप्रबंधक (मैकेनिकल) आरके सिन्हा, महाप्रबंधक (फाइनेंस) अनुपम कुमार सिंह, डीजीएम (सीएसआर) अनिल कुमार एवं महिला समिति की अध्यक्ष शालू कुमार मौजूद थीं।

इस दौरान अधिकारियों ने शिव मंदिर परिसर की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही मंदिर से सटे कारो नदी छठ घाट पर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। छठ घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाई गई सीढ़ियां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिससे छठ व्रतियों को पूजा-अर्चना के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इस पर मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार ने आश्वासन दिया कि मंदिर परिसर का जल्द ही कायाकल्प कर उसका सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। वहीं, छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कारो नदी छठ घाट पर नई सीढ़ियों का निर्माण भी कराया जाएगा। सेल प्रबंधन की इस पहल से स्थानीय श्रद्धालुओं में बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!