खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित
मुख्य अतिथि सीजीएम प्रशांत मनोहर शिरपुरकर एवं विशिष्ट अतिथि एसडीपीओ विनीत कुमार किंडो ने उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने वालों को किया सम्मानित

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।
खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित
मुख्य अतिथि सीजीएम प्रशांत मनोहर शिरपुरकर एवं विशिष्ट अतिथि एसडीपीओ विनीत कुमार किंडो ने उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने वालों को किया सम्मानित
गुवा संवाददाता। मेघाहातुबुरू, किरीबुरू एवं प्रॉस्पेक्टिंग क्षेत्र में आदिवासी कल्याण केंद्र तथा आदिवासी सरना समिति की ओर से खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किरीबुरू लौह अयस्क खदान के मुख्य महाप्रबंधक प्रशांत मनोहर शिरपुरकर उपस्थित रहे।

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीपीओ विनीत कुमार किंडो तथा सम्मानित अतिथि के रूप में थाना प्रभारी रोहित कुमार एवं एएसआई श्याम लाल बोयपाई शामिल हुए। कार्यक्रम में करमपदा के ग्रामीण मुंडा राजेश मुंडा, ऑल क्रिश्चियन एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल टोपनो, समाजसेवी शिव कुमार, नीरज कुमार सिंकु, पूर्व प्रमुख जीरेन सिंकु एवं उपमुखिया सुमन मुंडू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले थाना प्रभारी रोहित कुमार, जगदीप महाराणा, ग्रामीण मुंडा राजेश मुंडा तथा हो भाषा के शिक्षक संजय हेस्सा को सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा उपस्थित लोगों के बीच खिचड़ी भोग का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी कल्याण केंद्र मेघाहातुबुरू, किरीबुरू एवं प्रॉस्पेक्टिंग तथा आदिवासी सरना समिति किरीबुरू की ओर से किया गया। आयोजन में मेघाहातुबुरू लौह अयस्क खदान, सेल का विशेष सौजन्य रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पुजारी दल के धनुर्जय लागुरी, पांडु कोनगाड़ी एवं जयराम पाठ पिंगुआ सहित अमर सिंह सुंडी, माधव चन्द्र कोड़ा, बीरबल गुड़िया, सेरगेया अंगारिया, गोपी लागुरी, प्रदीप चतर, हीरालाल सुंडी, श्याम बिरुवा, जगन्नाथ चतर, सुरेश लागुरी, महेंद्र गिलुआ, संतोष सिंकु, प्रकाश हेंब्रम, साधु चरण चतर, बुधवा कोनगाड़ी, जॉन पूरती, बलभद्र बिरुली, दशरथ लागुरी, शांतनु बिरुली, राम कृष्णा सिंकु, निर्मल पूरती, नंदलाल हेस्सा, सुनील गागराई, उम्लन हेस्सा, अंथोनी सुम्बरुई, बसंत पूरती, आजाद सिंकु, बसंती हेंब्रम, पालो सोय, नीलम पूरती, बिलाची सुंडी, सुनंदा सिंकु, मिनी हेस्सा, संध्या अंगारिया, नंदनी पूरती, नीतिमा पूरती, आलोचना बिरुली, मिनाक्षी बिरुवा, पद्मनी लागुरी, प्रतिमा मुंडा, अनिता लागुरी, मार्शल पूर्ति, रेनसों सुंडी, गुलाब हाइबुरू, संजय हेस्सा एवं कुंती लागुरी सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।




