Uncategorized

भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से मिले बीर सिंह मुंडा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में हुए शामिल

उलिहातू में धरती आबा की जयंती समारोह में शामिल होकर साझा किए सुख-दुख, आदिवासी समाज के लिए बताया गौरवपूर्ण अवसर

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से मिले बीर सिंह मुंडा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में हुए शामिल
उलिहातू में धरती आबा की जयंती समारोह में शामिल होकर साझा किए सुख-दुख, आदिवासी समाज के लिए बताया गौरवपूर्ण अवसर
गुवा संवाददाता। आदिवासी संयुक्त मंच, किरीबुरू-मेघाहातुबुरू, पश्चिमी सिंहभूम के महासचिव बीर सिंह मुंडा को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर 2026 को उनके जन्मस्थली उलिहातू में आयोजित भव्य समारोह में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ।

खूंटी जिले के अड़की प्रखंड अंतर्गत उलिहातू गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल हुईं। इस अवसर पर बीर सिंह मुंडा को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों एवं परपोते-पोतियों से मुलाकात करने का अवसर मिला। उन्होंने उनके साथ समय बिताया तथा उनके सुख-दुख को साझा किया। बीर सिंह मुंडा ने इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण और यादगार पल बताया।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू में उनकी जयंती समारोह में शामिल होना और उनके वंशजों से मिलकर उनका हालचाल जानना उनके लिए सौभाग्य की बात है। यह अवसर आदिवासी समाज के गौरव, इतिहास, संस्कृति और भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष एवं बलिदान को याद करने का भी रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!