Uncategorized

औरंगाबाद से जोड़ा जा रही भोलेनाथ बस दुर्घटनाग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित, टला बड़ा हादसा

चालक को झपकी आने से अनियंत्रित हुई बस, सड़क से नीचे उतरकर एक तरफ झुकी

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

औरंगाबाद से जोड़ा जा रही भोलेनाथ बस दुर्घटनाग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित, टला बड़ा हादसा
चालक को झपकी आने से अनियंत्रित हुई बस, सड़क से नीचे उतरकर एक तरफ झुकी
गुवा संवाददाता। नोवामुंडी में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। औरंगाबाद से ओडिशा के जोड़ा जा रही भोलेनाथ बस (2×2 एसी) नोवामुंडी स्थित डीवीसी और नोवामुंडी कॉलेज के बीच जलाल टायर दुकान के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और एक तरफ करवट लेकर फंस गई। दुर्घटनाग्रस्त बस का नंबर OD09Z8118 बताया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस शनिवार सुबह अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और एक तरफ झुक गई। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सुबह-सुबह हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
सभी यात्रियों के सुरक्षित होने से लोगों ने राहत की सांस ली। इस घटना ने एक बार फिर लंबी दूरी की बसों के चालकों के लिए पर्याप्त आराम और वाहन चलाते समय सतर्कता बरतने की आवश्यकता को रेखांकित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!