Uncategorized

सड़क हादसे में झामुमो नेता विकास गोप का निधन

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

सड़क हादसे में झामुमो नेता विकास गोप का निधन

नोवामुंडी प्रखंड के पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष के निधन पर झामुमो नेताओं ने जताया गहरा शोक

गुवा संवाददाता। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के झारखंड युवा मोर्चा के नोवामुंडी प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष विकास गोप का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से झामुमो कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर है। झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 22 सितंबर 2026 को विकास गोप बड़बिल से अपने आवास सियालजोड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान जामपानी गांव के समीप दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई जोरदार टक्कर में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए ओडिशा के कटक ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान 04 अक्टूबर 2026 को उनका निधन हो गया। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को उनके पार्थिव शरीर को सियालजोड़ा स्थित पैतृक आवास लाया गया। यहां सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार शाम करीब पांच बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। विकास गोप के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बुधराम लागुरी ने कहा कि विकास गोप एक सक्रिय, मिलनसार और समर्पित युवा साथी थे। उनके असामयिक निधन से झामुमो परिवार स्तब्ध और अत्यंत दुखी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वालों में झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, जिला सचिव राहुल आदित्य, बृंदावन गोप, झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंकु, नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण देवगम समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!