Uncategorized

नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू

गुवा और बड़ाजामदा में छठ व्रतियों ने विधि-विधान से ग्रहण किया लौकी-भात, बाजारों में सजी फल की दुकानें

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू
गुवा और बड़ाजामदा में छठ व्रतियों ने विधि-विधान से ग्रहण किया लौकी-भात, बाजारों में सजी फल की दुकानें
गुवा संवाददाता। लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। इस अवसर पर गुवा एवं बड़ाजामदा के विभिन्न घरों में छठ व्रतियों ने स्नान कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और पारंपरिक सात्विक भोजन के रूप में लौकी-भात ग्रहण किया।

नहाय-खाय के दिन छठ व्रती महिलाएं सुबह उठकर स्नान करती हैं और नए वस्त्र धारण कर भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना करती हैं। इसके बाद शुद्धता और पवित्रता के साथ सात्विक भोजन तैयार किया जाता है। इस दिन कद्दू या लौकी की सब्जी, चने की दाल और चावल का विशेष महत्व होता है। परंपरा के अनुसार, तैयार भोजन सबसे पहले छठ व्रती ग्रहण करती हैं। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य प्रसाद स्वरूप भोजन करते हैं।

छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को खरना किया जाएगा। वहीं, रविवार को व्रती अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे, जबकि सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा। छठ पर्व को लेकर गुवा एवं बड़ाजामदा के बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। फल एवं पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं और श्रद्धालु पर्व की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में उद्योगपति सह समाजसेवी संजू शारदा की ओर से छठ व्रतियों के बीच फल वितरण किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!