गुवा में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई-कटाई प्रशिक्षण शुरू
वन विभाग और पंचायत जनप्रतिनिधियों की पहल, महिलाओं को हुनरमंद बनाने पर जोर
रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।
गुवा में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई-कटाई प्रशिक्षण शुरू
वन विभाग और पंचायत जनप्रतिनिधियों की पहल, महिलाओं को हुनरमंद बनाने पर जोर
गुवा संवाददाता। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वन विभाग गुवा तथा गुवा पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत की जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयास से महिलाओं के लिए सिलाई-कटाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया।

इस पहल से समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए गुवा पंचायत भवन में महिलाओं के साथ बैठक कर प्रशिक्षण का समय निर्धारित किया गया, ताकि सभी इच्छुक महिलाओं को सुविधानुसार सिलाई-कटाई सीखने का अवसर मिल सके। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं सिलाई का कौशल हासिल कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में योगदान दे सकेंगी।

इस कार्यक्रम में नोवामुंडी भाग-1 की जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी, गुवा पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी, गुवा पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी, पंचायत समिति सदस्य रेखा प्रसाद, किरीबुरू फॉरेस्ट गार्ड मोनिका पूर्ति,शेखर पांडिया, प्रशिक्षक श्वेता कुमारी एवं माला तिवारी, बाल अधिकार मंच से पदमा केसरी, जेंडर सीआरपी गीता देवी, शंकर दास, तापस दास तथा शबनम कांडुलना, अंजलि चाम्पिया, शिवांगी बक्ती, शताक्षी दास, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें रोजगार के नए अवसरों से जोड़ना है।




