Uncategorized

टाटा स्टील नोआमुंडी रन-ए-थॉन में 4,500 से अधिक धावकों ने लगाई दौड़

10, 7 और 5 किलोमीटर की विभिन्न श्रेणियों में आयोजित हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को 5.67 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई; हर प्रतिभागी के नाम पर लगाया जाएगा एक पौधा

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता।

टाटा स्टील नोआमुंडी रन-ए-थॉन में 4,500 से अधिक धावकों ने लगाई दौड़
10, 7 और 5 किलोमीटर की विभिन्न श्रेणियों में आयोजित हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को 5.67 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई; हर प्रतिभागी के नाम पर लगाया जाएगा एक पौधा
गुवा संवाददाता। नोआमुंडी में रविवार को टाटा स्टील की ओर से आयोजित छठे नोआमुंडी रन-ए-थॉन 2026 में देशभर से 4,500 से अधिक धावकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। टाटा स्टील के ओर माइंस एंड क्वेरीज (ओएमक्यू) डिवीजन की ओर से आयोजित इस दौड़ का शुभारंभ नोआमुंडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से किया गया।

इस वर्ष आयोजन की थीम ‘हरित भविष्य के लिए दौड़ें’ (Run For A Greener Tomorrow) रखी गई थी।
कार्यक्रम में टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (रॉ मटेरियल्स) संदीप कुमार, पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, टाटा स्टील ओएमक्यू के महाप्रबंधक देबाशीष जेना सहित कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया। प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग और श्रेणियों के लिए दौड़ आयोजित की गई। 15 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के पुरुषों और महिलाओं के लिए 10 किलोमीटर तथा 7 किलोमीटर की दौड़ रखी गई। वहीं, 16 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाओं के लिए 5 किलोमीटर और विशेष क्षमता वाले प्रतिभागियों के लिए 2 किलोमीटर की दौड़ आयोजित हुई। प्रतियोगिता में सामान्य एवं स्थानीय श्रेणियों के विजेताओं को कुल 5 लाख 67 हजार रुपये की पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई। 10 किलोमीटर पुरुष वर्ग में पश्चिम बंगाल के अनुपम महतो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। धीरज कुमार दूसरे और दीप पंडित तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश की फूलन पाल ने प्रथम, पूजा सिंह ने द्वितीय और संध्या मुर्मू ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार 7 किलोमीटर पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश के राहुल कुमार प्रथम, अभिनव यादव द्वितीय और आशुतोष कुमार बिंद तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में पश्चिम बंगाल की मनाली सिंघा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शिवानी साहू दूसरे और रूबी कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं।
5 किलोमीटर बालक वर्ग में झारखंड के उदय मेलगांडी ने प्रथम स्थान हासिल किया। आशियान बानरा दूसरे और अविनाश पुर्ती तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में झारखंड की निशा कुमारी प्रथम, अंकिता रानी त्रिया द्वितीय और जिया हेम्ब्रम तृतीय स्थान पर रहीं।
इस आयोजन के माध्यम से टाटा स्टील ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। कंपनी की ओर से घोषणा की गई कि रन-ए-थॉन में शामिल प्रत्येक प्रतिभागी के नाम पर एक पौधा लगाया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए धावकों की भागीदारी ने खेल और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को व्यापक रूप दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!