Uncategorized

कांग्रेस नेता के किराएदार के घर से मोबाइल चोरी, सीसीटीवी में चोर कैद

चेहरे पर सफेद कपड़ा लपेटकर घर से बाहर निकलता दिखा संदिग्ध युवक, पुलिस ने शुरू की तलाश

कांग्रेस नेता के किराएदार के घर से मोबाइल चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध की तस्वीर कैद
परमानंद गोप नोवामुंडी। नोवामुंडी ईदगाह बस्ती में शुक्रवार देर रात चोरों ने एक कमरे में घुसकर करीब 15 हजार रुपये मूल्य का एंड्रॉयड मोबाइल फोन चोरी कर लिया। चोरी की घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें एक संदिग्ध युवक मोबाइल लेकर मुख्य दरवाजे से बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। युवक ने चेहरे पर सफेद कपड़ा लपेट रखा था।


पीड़ित जफर अली शेख ने नोवामुंडी थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवक की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। जफर अली शेख ने पुलिस को बताया कि वह रोजगार के सिलसिले में पश्चिम बंगाल से नोवामुंडी आया है और कांग्रेस नेता हसलुद्दीन खान के किराए के मकान में रहता है। शुक्रवार रात वह खाना खाने के बाद सो गया था। सोने से पहले उसने अपना मोबाइल फोन बिस्तर के सिरहाने रख दिया था। सुबह उठने पर मोबाइल गायब मिला। इसके बाद आसपास तलाश करने के साथ ही मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक संदिग्ध युवक मोबाइल लेकर घर से बाहर निकलता दिखाई दिया। पुलिस मामले की जांच करते हुए फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!